। रायपुर। राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन ( NCSL ) U.S.A. बॉस्टन मैसाचुसेट्स असेंबली में छत्तीसगढ़ के नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व मंत्री विधायक श्रीमति अनिला भेड़िया, विधायक संदीप साहू भी पहुंचे। आपको बता दें कि इस सम्मेलन का उद्देश्य ये है कि यहां अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिले व विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं से मिलने और सीखने का मौका मिले। इसके अलावा नई तकनीकों और कानूनों की जानकारी के साथ ही विश्वभर में लागू हो रहे नए कानूनों और विकास की दिशा को समझा जा सके। साथ ही नेटवर्किंग का अवसर, राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने का माध्यम ये भी जाना जा सके। आपको बता दें कि सम्मलेन में 130 – विधायक शामिल हुए। ये 24 – राज्य से यहां आए। इस दौरान छत्तीसगढ़ से पहुंचे विधायकों का 21 राजनैतिक पार्टी एवं अनेक देशो से आये विधायको से परिचय भी हुआ। 

