‘फूल छाप’ हुए कांग्रेसियों को चुनौती दे रहे एक नंबरी कांग्रेसी गजेंद्र

Spread the love

                                                                               इंदौर। विधान-सभा क्र.-1 में संजय शुक्ला के बीजेपी में जाने के बाद बाकी बचे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़े रखने की कवायत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गजेंद्र वर्मा ने इसकी पहल करते हुए एक आयोजन कर पार्टी का साथ निभाने की सबको शपथ भी दिलाई। अब इस पहल से ‘फूल छाप हुए कांग्रेसी’ चुनौती पा सकते हैं।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा ने अपने एरोड्रम ऑफिस पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की।
जिसमें गजेंद्र वर्मा ने कहा कि, संजय शुक्ला 8000 कार्यकर्ता को भाजपा में जाने की बात करते हैं. अगर 80 कार्यकर्ता भी उनके बोलने पर भाजपा में नही जाएंगे, साथी उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को गौरव रणदीपे पर को कहा कि जो लोग मां समान कांग्रेस को धोखा देने वाले हैं, वह किसी का नही हो सकता।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि, जो कचरा था। वह भारतीय जनता पार्टी में चला गया, कांग्रेस का सच्चा सिपाही कांग्रेस मे है और रहेगा।
अमिताभ सिंगल ने सभी को कांग्रेस की विचारधारा में रहने की शपथ दिलाई।
कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का समस्त व्यक्ति एकजुट है और सभी संगठित हो कर काम करेंगे। इसी प्रकार अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कपिल कौशिक ने कहा कि हम मरते दम तक कांग्रेसी थे कांग्रेसी हैं. और कांग्रेसी रहेंगे। इस आयोजन में मुख्य रूप से शंकर नैनावा, अजीत ठाकुर, राधा ताई, रूपचंद प्रजापत, राहुल मांडले, विजय वर्मा, चंद्र शेखर यादव, दिनेश चौहान, रूपेश प्रजापत, राकेश शास्त्री, ओ.पी. मिश्रा, प्रेम वर्मा, भानु प्रताप सैनी, हरजीत सिंह मान, नितिन सोनी, सूरज डोंगरे, विपिन गंगवाल, लखन बरैठा, सुभाष जैन, गौरव अग्रवाल आनंद सिंह अभिषेक प्रजापत, इरफान मंसूरी, ओम प्रकाश जाधव एवं विधान-सभा क्र.-1 कांग्रेस  कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *