रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते आज एसीबी और EOW ने कई जगह पर छापेमारी की है। जानकारी आ रही है कि बस्तर संभाग में कई जगहों पर एसीबी और EOW की टीम पहुंची हुई है। यहां टीम की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में AC ट्राइबल के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के छापा मारने की खबर है। इसके साथ ही अन्य इलाकों में भी बड़ी कार्यवाही की खबर सामने आ रही है। बीजापुर और सुकमा जिले के अलग-अलग जगहों पर ACB और EOW की रेड पड़ी है। सुकमा में DFO समेत छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर छापेमार कार्रवाई चल रही है। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी टीम ने दबिश दी है। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की टीम जांच कर रही है।
बस्तर संभाग में कई जगह एसीबी और EOW ने की छापेमार कार्यवाही

