चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट में मिली बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर है कि शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। आपको बता दें कि चैतन्य बघेल बीते छह महीने से जेल में बंद हैं। जानकारी के अनुसार जमानत के लिए बघेल को एक लाख का बांड भरना पड़ेगा। साथ ही दो जमानदार को भी एक-एक लाख का बांड देना होगा। चैतन्य अब छत्तीसगढ़ के बाहर नहीं जा सकेंगे। मोबाइल नंबर या स्थायी पता बदलने पर जांच एजेंसी को इसकी जानकारी भी देनी होगी। फिलहाल इस खबर के बाद बघेल समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *