रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों के लिए आज राजधानी में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ देगी और हमारे पक्ष में मतदान होगा। आपको बता दें कि 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। देखें वीडियो है
वोट डालने के बाद भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने क्या कहा… देखें वीडियो

