केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजधानी पहुंचे

रायपुर।  छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वागत किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के प्रति आपका आत्मीय स्नेह हम सभी के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता एवं सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को नई शक्ति और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को नया विश्वास प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ महतारी की इस पुण्य धरा पर आपका समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *