शंकर पांडे ( वरिष्ठ पत्रकार )
छत्तीसगढ़ में आज बसंत पंचमी,नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पऱ पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो गई है,भोपाल सिस्टम को रायपुर में लागू किया गया है, नया रायपुर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्र की एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डी गई है तो वरिष्ठ पत्रकार आर.कृष्णा दास को सीएम का सलाहकार बनाया गया है,वहीं थानों में शराब पीने, गांजा खाने के सालों के आरोपी चूहों पऱ अब करोड़ों का धान खाने का आरोप भी मढ दिया गया है।
संजीव शुक्ला पहले पुलिस आयुक्त
तो ग्रामीण एसपी बनी श्वेता

छग के रायपुर में विष्णुदेव साय सरकार ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर पद सृजित कर पहला कमिश्नर संजीव शुक्ला को बनाया है।राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद ,आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग भी शुरू हो गई है। क्योंकि पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ कुछ जिलों के आईजी और पुलिस अधीक्षक भी प्रभावित हुये हैं। दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग को बिलासपुर,पद के तो दुर्ग आईजी पद पऱ अभिषेक शांडिल्य, राजनांद गाँव आईजी बालाजीराव सोमावार, अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त आयुक्त रायपुर नगरीय बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रायपुर ग्रामीण एसपी की तैनाती को लेकर हो रही थी। इस पद पऱ तेजतरार आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को नियुक्त किया गया है।रायपुर पुलिस जोन के रूप में वर्तमान आई जी अमरेश मिश्रा (पुलिस आयुक्त के कार्यक्षेत्र को छोड़ कर)रायपुर ग्रामीण, बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद यथावत रहेंगे। नया रायपुर,विमानतल,मंत्रालय, विधानसभा,पुलिस मुख्या लय, नये रायपुर में राज्यपाल सचिवालय, निवास, सीएम, सहित मंत्रियों विस अध्यक्ष के निवास सहित पांच जिलों के प्रभार यथावत अमरेश मिश्रा के पास ही रहेगा।
भोपाल आयुक्त सिस्टम
रायपुर में लागू……
आयुक्त प्रणाली के लिये बनी कमेटी की रिपोर्ट में भुवनेश्वर पुलिस कमि श्नरी सिस्टम को रायपुर के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया। कमेटी का सुझाव था पुलिस कमिश्नर को 22 मजिस्ट्रियल अधिकार दिए जाएं, जो अभी जिला प्रशासन के पास हैं। इनमें छत्तीसगढ़ आबकारी अधि नियम के तहत कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA), सार्वजनिक उपद्रव रोकने के लिए धारा 133, गिरफ्तारी से जुड़े अधिकार शामिल हैं।भुवनेश्वर पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में ओडिशा सरकार ने कमिश्नर को गन लाइसेंस जारी करने,आबकारी लाइ सेंस देने, जिला बदर करने, एनएसए लगाने जैसे बड़े अधिकार दिये हैं। भुवनेश्वर जिले में यह व्यवस्था लागू है। इसके मुकाबले भोपाल पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में कमिश्नर को सीमित अधिकार ही दिए गए हैं। गन लाइसेंस और आबकारी लाइसेंस जारी करने का अधिकार जिला प्रशासन के पास है। कमिश्नर को केवल धारा 144 लागू करने, धारा 151, 107, 116 की कार्रवाई, जिलाबदर जैसे करीब 10अधिकार ही प्राप्त हैं।गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने अक्टूबर में एक प्रारूप तैयार किया गया था। प्रारूप एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा तैयार किया गया था, इसे पुलिस मुखिया (डीजीपी)अरुणदेव गौतम को सौंपा गया था। समिति ने भुवनेश्वर कमिश्नरी मॉडल को बेहतर मानते हुए लगभग 60% नियमों को रायपुर में लागू करने का निर्णय लिया था। शेष 40% नियम महाराष्ट्र , दिल्ली, कोल
काता, हैदराबाद, ओडि शा, राजस्थान, मध्यप्रदेश में लागू मॉडलों से लेने का फैसला किया गया था। पऱ इसमें बड़ा फेरबदल किया गया है।
डॉ आंनद एडीजी,प्रशांत आई जी,रजनेश,राजेश,विजय डी आईजी,भोजराम एसएसपी बने ….
छत्तीसगढ़ पुलिस में आज पदोन्नति सूची जारी कर दी है, जिसमें डॉ आंनद छाबड़ा ए डीजी, प्रशांत अग्रवाल, मिलना कुर्रे आईजी बनाये गये हैं, (डी. श्रवण, और नीतू कमल को प्रोफार्मा पदोन्नति) तो विवेक शुक्ला,रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्रीमती श्वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और राम कृष्ण साहू को डीआईजी पदोन्नत किया गया है। आशुतोष सिंह को प्रति नियुक्ति पऱ होने पऱ डीआई जी प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।वहीं अभिषेक पल्ल्व, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल, यशपाल सिंह को एसएसपी पदोन्नत किया गया है।
चूहे, पक्षी पऱ धान खाने का
आरोप और शराब,गांजा… 
पहले पुलिस थाने से खबर मिलती थी कि माल खाने से चूहे जप्ती शराब पी गये और गांजा खा गये… इस तरह की खबरें पढ़ने में आती हैं कि किसी गोदाम में चूहे हजार टन अनाज खा गए, खुले में रखे अनाज को चिडि़या और कबूतर चट कर गए, अभी ताजा खबर की बात करें तो छत्तीसगढ़ में हजारों टन धान घोटाले के आरोप लग रहे हैं। जब मामला खुला तो अफसर सफाई दे रहे हैं, कुछ धान नमी कम हो गई और बाकी का धान चूहे और पक्षी खा गए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब चूहों और पक्षियों पर टनों के हिसाब से अनाज खाने का आरोप लगा हो। लेकिन आप जानते हैं कि चूहे और पक्षियों पर हजारों टन अनाज खाने का आरोप लग रहा है, वो असल में रोजाना कितना अनाज (दाना) खाते हैं।क्या चूहे शराब पीते हैं, गांजा खाते हैं? क्या चूहे,पक्षी इतना अनाज खा सकते हैं। बिहार एनिमल साइंस यूनि वर्सिटी (बासू)पटना के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंह का कहना है कि एक सामान्य चूहा 15 से 20 ग्राम अनाज रोजाना खा सकता है,अब ऐसे में हम चूहे की खुराक की अधिकत्तम मात्रा 20 ग्राम को मान लेते हैं, छोटी चिडि़या 3 से 9 ग्राम तक दाना खा लेती है बड़ेपक्षी कबूतर 30 से 60 और कौव्वा 300 ग्राम तक दाना खा लेते हैं।डॉ. इन्द्रजीत सिंह के अनुसार चूहा शराब पी लेता है,लेकिन 1 एमएल से ज्यादा नहीं,अगर चूहा कहीं शराब पी रहा है तो वो एक एमएल से ज्यादा नहीं पीएगा और अगर इससे ज्यादा पीता है तो उसकी तबियत खराब हो जाएगी. उसके कुछ अंग खराब हो जाएंगे और चूहे की मौत भी हो सकती है।मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अलग- अलग जगहों पर 10 महीने में हजारों टन धान कवर्धा, बेमेतरा, महासमुंद, पेंड्रा, मुंगेली, जशपुर, बस्तर आदि से गायब मिला है। (हमने 2600 टन अनाज गायब मानकर एक मानक विवेचना की है) धान घोटाला पऱ ठीकरा चूहों और पक्षियों पर फोड़ा जा रहा है,10 माह यानि 300 दिन में यदि 26 00 टन अनाज बर्बाद हो गया..?आरोप चूहे,पक्षियों पर है।अब जरा देखते हैं कि 300 दिन में कितने चूहे और पक्षी 2600 टन अनाज खाते हैं।एक चूहा 20 ग्राम अनाज हर रोज खाता है तो 1.5 लाख चूहे 3 टन अनाज रोजा ना खाएंगे…एक चिडि़या 9 ग्राम अनाज हर रोज खाती है तो 3 लाख चिडि़या 3 टन अनाज रोजाना खाएंगी,एक कबूतर 60 ग्राम अनाज हर रोज खाते हैं तो 50 हजार कबूतर 3 टन अनाज रोजाना खाएंगे।एक कौव्वा 300 ग्राम अनाज हर रोज खाता है तो 12 हजार कौव्वे 3 टनअनाज रोजाना खाएंगे.. क्या चूहे, पक्षी की आड़ में अन्य लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैँ।
पत्रकार कृष्णा दास
बने सीएम के सलाहकार..
छग के सीएम विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। इस भूमिका में सीएम को मीडिया से जुड़े मुद्दों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह- मशविरा देंगे।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सलाहकार पद संभालते ही कृष्णा दास को कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा मिलेगा। साथ राज्य सरकार के विशेष सचिव स्तर की अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी,कृष्णा दास लंबे समय बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में छ्ग प्रमुख के तौर पर सक्रिय रहे हैं।
एडीशनल एसपी
पहली बार निलंबित…..
न्यायधानी बिलासपुर में स्पा सेंटर संचालक से वसूली सम्बन्धी वीडियो मामले में मिली शिकायत पर आईजी ने दसंज्ञान में लेकर जांच कराने के बाद गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जाय सवाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नया रायपुर अटल नगर रहेगा।
550 करोड़ की आर्थिक
क्षति, 3 गिरफ्तार….
छत्तीसगढ़ की आम जनता को निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच उपलब्ध कराने उद्देश्य से शुरू की गई ‘हमर लैब’ योजना में एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। भ्रष्टा चार निरोधक ब्यूरो(ईओ डब्लू) ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर शासन को लगभग 550 करोड़ ₹ की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।विवेचना में सामने आया है कि जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मेडिकल उपकरण, रिएजेंट्स की खरीद हेतु पुल टेण्डरिंग का सहारा लियागया,मोक्षित कॉर्पोरेशन को निविदा दिलाने के उद्देश्य से रिकॉर्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स, श्रीशारदा इंडस्ट्रीज ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा में भाग लिया, जांच में यह भी पाया गया कि प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए फर्मों ने आपसी समन्वय ‘कार्टेलाइजेशन’ किया था।
और अब बस…..
0 राजधानी के एसएस पी लाल उम्मेद सिंह अब सीएम के जशपुर की जिम्मेदारी सम्हालेंगे, तो शशि मोहन सिंह रायगढ़ के एसपी बनाये गये हैँ।
0 सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले हजारों रसोइयों की मांग..उनकी मजदूरी 66 ₹ प्रतिदिन से बढ़ा 400 ₹ की जाए।
0छत्तीसगढ़ में बांझपन से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रायपुर स्थित एम्स में फरवरी के अंत तक आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइ जेशन) सेंटर की शुरुआत होने जा रही है।
(*कॉलम 20 सालों से लगातार)

