प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भगत पहुंचे रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत व पीसीसी चीफ बैज सहित बड़े नेता रहे मौजूद

रायपुर । नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत पहली बार रायपुर आए । जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक ऐतिहासिक स्वागत किया। सुखदेव भगत के प्रभारी बनने से कांग्रेस को एक नई ऊर्जा, नई ताकत मिलेगी। इनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए और मजबूती के रूप में अपना काम करेगी। बैज ने कहा कि सुखदेव भगत हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड के है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में सांसद है, निश्चित रूप से उनका अनुभव, तजुर्बा हमारे काम आएगा। इनके नेतृत्व में, मार्गदर्शन में मजबूती के साथ, ताकत के साथ हम काम करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सासंद सुखदेव भगत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार से कई सवाल किए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ तक मजबूत करना, युवा और महिला शक्ति को सक्रिय करना तथा वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर coordination हमारी प्राथमिकता होगी।
पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, प्रदेश सह प्रभारीगण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव , घनश्याम राजू तिवारी , विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, शकुन डहरिया, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर,सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, प्रवक्ता अजय साहू, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *