शहर महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट

Spread the love

                                                                                    इंदौर।  मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने इंदौर में महिला कांग्रेस में संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती के लिए शहर अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने  इंदौर नगर निगम की वॉर्ड क्र. 45 की पार्षद श्रीमती सोनिला मिमरोट भाटिया को इंदौर शहर महिला कॉंग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का आभार व्यक्त करते हुए सोनिला मिमरोट ने कहा कि नई जिम्मेदारी को वो पूरी ईमानदारी से निभायेंगी और संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगी। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *