रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर रहेंग। वह स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम, बिलासपुर में सम्पन्न होगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत

