नई दिल्ली/ भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया में हुए विधानसभा सीट के उपचुनाव का नतीजा आ गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। ये चुनाव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। आपको बता दें कि दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच था। यहां आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे। शुरुआत से ही बढ़त लेने वाले घनश्याम सिंह ने आखिर तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और कांग्रेस ने यह सीट अपने नाम कर ली। इसके पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। इसी तरह बिहार में हुए विधानसभा के उपचुनाव की बात करें तो यहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर बहुत ज़्यादा उत्साह नहीं देखा जाता है, लेकिन इस बार बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ख़ुद चुनाव मैदान में उतरे और ये चुनाव रोचक हो गया। प्रशांत किशोर ने यहां अपनी बड़ी जीत दर्ज की है। तीस साल बाद यहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की रही है। इधर गुजरात के उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी बड़ी जीत दर्ज की है। यानी तीन उपचुनाव में एक सीट बीजेपी को मिली तो एक कांग्रेस को और एक जनसुराज पार्टी को मिली है।