राजनांदगांव: धान खरीदी को लेकर बीजेपी का दर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विपुल कनैया,राजनांदगांव : धान खरीदी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के द्वारा किया गया प्रदर्शन शहर के नगर निगम चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली और यह रैली कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम धान खरीदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर की नारेबाजी नवंबर में ही धान खरीदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि दिवाली के पूर्व ही प्रदेश सरकार को किसानों का धान खरीदना चाहिए और अभी तक किसानों के धान की खरीदी नहीं शुरू हो पाई है और इससे किसान परेशान हो रहे हैं वह मजबूरी में धान को मंडियों में और अन्य जगहों पर बेच रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है

वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर धान खरीदी में लेट कर रही है ताकि किसान मजबूर होकर मंडियों और व्यापारियों के पास अपना ध्यान भेजें ताकि प्रदेश सरकार को बोनस की राशि ना देनी पड़े वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों को एकमुश्त बोनस की राशि है उसे देना चाहिए जिसके लिए उन्होंने प्रदर्शन किया है अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो भाजपा और उग्र प्रदर्शन करेगी जिले के 9 ब्लाकों में यह प्रदर्शन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *