विपुल कनैया,राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के कृषक एनेश्वर वर्मा को मिला खूबचंद बघेल सम्मान राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के कृषक एनेश्वर वर्मा को डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान से सम्मानित किया कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के कृषक एनेश्वर वर्मा को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान से सम्मानित किया।

अपने घर में घुरूवा संवर्धन,गरूवा संरक्षण एवं उन्नत बाड़ी तैयार कर अन्य किसानों को जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दे रहे
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव के किसान एनेश्वर वर्मा ने बताया कि वे शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा,गरूवा,घुरूवा,बाड़ी योजना का अपने क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अपने घर में भी घुरूवा संवर्धन,गरूवा संरक्षण एवं उन्नत बाड़ी तैयार कर अन्य किसानों को जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दे रहे है। ग्राम के तथा आसपास के ग्रामों के लगभग 150-200 किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं शासकीय योजना का प्रचार-प्रसार भी कर रहे है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग से स्प्रिंकलर सिंचाई तथा उद्यानिकी विभाग की ओर से संचालित माइक्रो सिंचाई योजना के तहत टपक सिंचाई पद्धति को अपनाकर जल का सही उपयोग किया तथा खेती एवं साग-सब्जी, फल-बागवानी फसलों का विस्तार किया।
गोमूत्र, नीम, करंज, धतूरा आदि को मिलाकर कीटनाशक बनाने का कार्य आरंभ किया
उन्होंने खरीफ सीजन धान फसल में नवीन तकनीक राज्य पोषित योजनांतर्गत श्री विधि को अपनाते हुए प्रति हेक्टेयर 70 क्विंटल धान उपज प्राप्त की, जो सबसे कम लागत में अधिक उत्पादन था। उन्होंने पशुपालन से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र के उपयोग को बढ़ाने के लिए गोबर गैस संयंत्र का उपयोग ज्यादा किया तथा बायो गैस सलेरी को कंपोस्ट के रूप में जैविक खाद का निर्माण किया। उन्होंने गोमूत्र, नीम, करंज, धतूरा आदि को मिलाकर कीटनाशक बनाने का कार्य आरंभ किया। जिससे कृषि लागत 15 प्रतिशत कम कर अतिरिक्त आय अर्जित किया। कृषि क्षेत्र में ने बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें खूबचंद बघेल कृषि पुरस्कार मिला है।कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।