रायपुर : परिवार के बीच पुरानी रंजिश के चलते युवक के अपहरण का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
मामला माना थाना क्षेत्र का है जहां गोपी साहू और उसके चार साथियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर शाम 7रू30 बजे जब विक्रम उर्फ बंटी निर्मलकर अपने दोस्तों के साथ धरमपुरा में स्कूल के पास बैठा था उसी वक्त आरोपियों द्वारा जबरदस्ती मारपीट करते हुए बंटी को पकड़कर कार में बैठाया गया और फिर एयरपोर्ट की तरफ से होते हुए मंदिर हसौद की ओर ले जाया गया तथा बंटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया गया।
घबराकर सभी आरोपी बंटी को माना थाना के पास छोड़ कर चले गए।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गोपी साहू और बंटी के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है और बंटी तथा गोपी के बड़े भाई के बीच कहासुनी हुई थी, इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंटी का अपहरण किया अपहरण की सूचना मिलते ही बंटी के घर और गांव वालों ने आरोपी को फोन कर बंटी को वापस लाने के लिए दबाव डाला जिससे घबराकर सभी आरोपी बंटी को माना थाना के पास छोड़ कर चले गए। जिसके बाद बंटी ने थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण,मारपीट सहित जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है व न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को मुख्य आरोपी गोपी साहू से जब्त कर लिया है।

