अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी का विरोध, धमतरी के कंडेल में महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

यशवंत गिरी गोस्वामी, धमतरी : महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिना वारंट के अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है जो लोकतंत्र की अवलेंहना है इस विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा धमतरी जिले के गौरव ग्राम कंडेल में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।

पत्रकार अर्णब गोस्वामी को बिना वारंट हिरासत में लेने की घटना के विरोध में जिसमें अर्णब गोस्वामी को पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको उसके घर पर घुसकर मारपीट करके उसे चलाते हुए उसे महाराष्ट्र सरकार के द्वारा पुलिस प्रशासन से विभिन्न आवरण के थाने में लाया गया है। जबरदस्ती मारपीट भी किया गया है अर्नब गोस्वामी के साथ द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। जो भारतीय न्याय व्यवस्था के विरुद्ध है लोकतंत्र का हनन है।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल, जिला संयोजक वेद प्रकाश साहू, धनेंद्र साहू, भावेश साहू, गोविंद चक्रधारी,शुभम साहू, लिकेश, अर्जुन सिंह, प्रियांशु सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *