
रायपुर _ भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल और राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम पर वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में राज्य मुख्यालय रायपुर में भी पर्यावरण को संरक्षित रखने व संतुलन बनाए रखने के लिए वृहद रूप में पौधा रोपण किया गया । जिसमें राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडे शिवानी गनवीर एसओसी गाइड सहित समस्त स्टाफ वृक्षारोपण कार्य में उपस्थित रहे।