जगदलपुर: नक्सलियों ने जवान राकेश्वर सिंह मिन्हास को रिहा करने के बाद मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है. गंगालूर क्षेत्र के कमकानार से देर रात 1 बजे नक्सलियों द्वारा अपहरण की जानकारी मिल रही है.मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा उइके के हाथ बांधकर ले जाने की खबर है. फिलहाल थाने में किसी ने भी इस बात की सूचना नही दी है. ये पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है.बीजापुर एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने एक महिला को लेकर जाने की पुष्टि की है. बाकी दो अन्य की जानकारी नहीं है
सीएमएचओ डॉ पुजारी ने इस बात की है पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने महिलाओं का अपहरण किया है.

