बीजापुर । नक्सलवादियों के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर किए गए हैं। बीजापुर इलाके में 26 और कांकेर इलाके में मिले 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है।
मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी शहीद हुआ है। घटनास्थल से कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। IED ब्लास्ट में दो जवान जख्मी हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

