रायपुर।भाजपा प्रदेश सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया की निरंतर चलने वाले सहयोग केंद्र में आगामी तीन अगस्त से सात अगस्त तक प्रतिदिन भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रदेश के कोने कोने से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे व निराकरण की पहल भी करेंगे।उपासने ने बताया की इस हेतु कार्यकर्ताओं दोपहर दो से तीन बजे तक प्रदेश कार्यालय आकर पंजीयन कराना होगा जिन्हें आबंटित टोकन के आधार पर क्रमशः सुनवाई होगी। उपासने ने बताया की 3अगस्त को गुरु खुशवंत सिंह साहेब,4 अगस्त को श्याम बिहारी जायसवाल,5 अगस्त को गजेंद्र यादव,6 अगस्त तंकराम वर्मा तथा 7अगस्त को रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे।उपासने ने बताया सभी जिलाध्यक्षों को इस आशय की सूचना नीचे मंडल व बूथों तक भेजने दे दी गई है।मंत्रीगणों का विस्तृत कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने निम्नानुसार आज जारी किया है।