कानपुर। कानपुर में एक सात साल का बच्चा स्पाइडर मैन की तरह झटपट दीवारों पर चढ़ता और उतरता है। बच्चे को दीवारों पर ऐसा चढ़ते देख हर कोई हैरान रह जाता है। कानपुर में रहने वाले यसार्थ सिंह की उम्र महज 7 साल है और वो अभी क्लास 3 में पढ़ता है. यसार्थ बिना किसी सहारे के दीवारों पर स्पाइडर मैन की तरह बड़ी तेजी से चढ़ जाता है। इस 7 साल के स्पाइडर बॉय का कहना है कि इसने स्पाइडर मैन को टीवी में दीवारों पर चढ़ते हुए देखा था। जिसके बाद उसके मन में आया कि उसे ऐसा करना चाहिए।
स्पाइडर मैन की तरह झटपट दीवारों पर चढ़ता और उतरता है ये बच्चा , जाने कैसे करता है ये सब

