जगदलपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत इन दिनों बस्तर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने गत दिनों आई बाढ़ के प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डॉ चरणदास महंत जगदलपुर के अवंती कॉलोनी अटल आवास क्षेत्र में पहुंचे यहां इंद्रावती नदी बाढ़ प्रभावित लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पीड़ित परिवारों से डॉ महंत ने बात की और कहा कि वो इस कठिन समय में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित भाइयों-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पर्याप्त राहत स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। 