नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके निवास सुनहरी बाग रोड पर “दीपावली मिलन” समारोह का आयोजन किया गया इसमें छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी शामिल हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी साझा की। आयोजन में यूपीए की चेयरपर्सन व सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ प्रभारी व सांसद सुखदेव भगत सहित देशभर से आए वरिष्ठ नेताओ का जमावड़ा रहा।
चर्चा है कि इस दौरान देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर बात हुई। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर डॉ चरणदास महंत ने लिखा है कि दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, आशा और विश्वास का एक दीपक उसे मिटाने की शक्ति रखता है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई नेताओं की मौजूदगी भी रही।