रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जिला सक्ति में वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। गौर हो कि इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित है। आपको बता दें कि इस हादसे में 20 लोगो की मृत्यु और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे को लेकर कल नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की थी । अधिकारियों से घटना के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी थी। साथ उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया था कि
* घायल श्रमिकों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
* घटना की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाये।
* प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाए।
उन्होंने सवाल उठाया था कि वेदांता की घटना गहन जांच का विषय…डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को पूरी तरह से वेदांता प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा बताया।
डॉ महंत ने कहा, उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।