उदयपुर पहुंचा कंगना रणौत का परिवार,आज संगीत सेरमनी कल भाई अक्षत और ऋतु की शादी

उदयपुर : कंगना रणौत के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। उनके भाई अक्षत रणौत 12 नवंबर को सात फेरे लेंगे। अभी तक कंगना अपने गृह नगर मनाली में थीं जहां शादी से पहले की तमाम रस्में की गईं। अब वे परिवार के सदस्यों के साथ राजस्थान के उदयपुर पहुंच गई हैं। जहां  दुल्हा-दुल्हन सात फेरे लेंगे।

कंगना रणौत बहन रंगोली चंदेल और भाई की होने वाली दुल्हन ऋतु के साथ मंगलवार को उदयपुर के मशहूर द लीला पैलेस के शीश महल होटल पहुंचीं। शादी से पहले इस होटल को खास तौर पर सजाया गया है। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।

11 नवंबर को अक्षत की हल्दी और संगीत सेरमनी होगी। 12 नवंबर की सुबह अक्षत और ऋतु शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी दिन शाम को रिसेप्शन का आयोजन होगा। शादी की तमाम रस्मों को देखते हुए रणौत परिवार ने इस होटल को 11 से 14 नवंबर तक बुक किया है।

कंगना रणौत के भाई की शादी में कई जानी मानी हस्तियों के पहुंचने का अनुमान है। ना केवल फिल्म इंडस्ट्री से बल्कि राजनीति से जुड़े हुए कई चेहरों के भी पहुंचने की उम्मीद है। कंगना रणौत भाई की शादी की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। शीश महल को राजस्थानी रंग दिया गया है। इसके लिए दक्षिण भारत, कोलकाता और विदेशों से भी फूल मंगवाए गए हैं।

हिमाचल की रहने वालीं कंगना रणौत का उदयपुर से खास रिश्ता है। यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर जगत गांव में मां अंबिका का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। रणौत परिवार मां अंबिका को कुलदेवी मानता है। अक्टूबर 2019 में कंगना यहां आई थीं और यहां से ज्योत लेकर अपने पैतृक गांव धबोई में कुलदेवी का मंदिर बनाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *