उज्जैन। उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट की।सैयदना साहब ने दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और मध्यप्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा की। सैयदना साहब ने विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के कायाकल्प एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 