रायपुर। आईटी छापा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजभवन पहुँचे। वहां राज्यपाल से मिलकर उन्होंने इस पूरे मामले शिकायत की। सभी ने राज्यपाल से मिलकर कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। इस मामले में संघीय ढाँचा के खिलाफ जाकर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार को इस कार्रवाई के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई। इधर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार लीगल एक्शन लेगी। आयकर विभाग जिस तरह से कार्रवाई कर रही वह राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। राज्य सरकार ने कभी किसी कार्रवाई से रोका नहीं है।
आईटी छापे पर सरकार पहुंची राज्यपाल के पास, सीएम बोले सरकार लेगी लीगल एक्शन

