रायपुर। स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला रायपुर एवं खंडेलवाल पॉलीक्लिनिक, कोटा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को जनसेवा एवं समाजहित में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 
शिविर में निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, मुफ्त दवाइयों का वितरण, खून की जांच, एक्स-रे सुविधा एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से चिकन पॉक्स, कंजेक्टिवाइटिस एवं सन स्ट्रोक की होम्योपैथिक रोग प्रतिरोधक दवाइयों का भी वितरण किया गया। कुल 150 लोगों को रोग प्रतिरोधक दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 357 मरीजों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश दुबे पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक का जन्मदिन भी सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसे उपस्थित सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विशेष रूप से सराहा। 
शिविर की सफलता में डॉ. शैलेश खण्डेलवाल, डॉ. बद्री प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. सत्या साहू, डॉ. सिद्धार्थ पटेल, रवि शंकर रंगड़ाहले, कुमारी हेमलता, सुनीता एवं खंडेलवाल पॉलीक्लिनिक की मैनेजमेंट श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव, प्रशांत, लीलाधर, रोशन और सीताराम ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
साथ ही भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सत्येन्द्र पाण्डेय, सह-संयोजक डॉ. कृष्णदास मानिकपुरी एवं डॉ. मनोज ठाकुर की सक्रिय सहभागिता एवं समन्वय से शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही इस प्रकार के शिविरों का मुखय उद्देश्य है।