रायपुर। राजधानी में कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी की जंग देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चंद्राकर पर हमला बोला। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया और कहा कि “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं।
कांग्रेस पर हमलावार हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

