रायपुर : धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक व छ्त्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन हो गया। वे दो बार धरमजयगढ़ से विधायक थे। उन्होंने 2003 में कांग्रेस के दिग्गज नेता चनेश राम राठिया को हराकर राजनीति में प्रवेश लिया था।कुछ दिन पहले वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रायगढ़ के कोविड सेंटर में उनका इलाज चला। हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर AIIMS रेफेर किया गया था। राठिया का इलाज रायगढ़ के MCH कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा था।
धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक,छ्त्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन

