एक कदम तो छोड़िये भारत की एक इंच जमीन भी चाइना ले नहीं पाएगा : मामा नटुंग

आबू रोड। अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री और इंटर स्टेट बॉर्डर अफेयर्स मंत्री मामा नटुंग का बड़ा बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कदम तो छोड़िये भारत की एक इंच जमीन भी चाइना ले नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को भारत का आखिरी प्रदेश कहा जाता था, अब वह भारत का पहला राज्य है, जो गांव देश का आखिरी गाँव था, आज वो देश का पहला गांव कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बॉर्डर में फोर्सेज के साथ अरुणाचल प्रदेश की जनता चट्टान के जैसे खड़ी है। चीन और भारत के बीच तनाव की चर्चा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रहिये सोचना तो बहुत दूर की बात है, वे एक इंच जमीन भी नहीं ले सकते। चीन को चेताते हुए कहा कि ये 1962 वाला भारत नहीं है, यह नया भारत है , ये न्यू इंडिया है। साल 1962 में चाइना ने जो आक्रमण किया, अब वो भारत नहीं है। बीच-बीच में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में तनाव होते हैं, पड़ोसी से तनाव होता रहता है, उसमें क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *