देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का सम्मान

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का सम्मान, तीसरी बार अध्यक्ष बने चैनसिंह यादव को संविधान की शपथ के साथ दी बधाई 

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ, इंदौर की नवीन कार्यकारिणी में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए चैनसिंह यादव सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय, ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश एवं यादव समाज की ओर से सम्मान किया गया। यह गरिमामय आयोजन आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय प्रभारी हुकुमचंद जादम सैनी, सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय एवं ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव सदाशिव यादव काका, समाजसेवी राजेश यादव एवं रमेशचंद्र आसिरवाल की प्रमुख उपस्थिति रही। समारोह में लगातार तीसरी बार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए चैनसिंह यादव को बुद्ध प्रतिमा, मोमेंटो, कलम, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले साहित्य तथा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने चैनसिंह यादव की लगातार तीसरी बार हुई जीत को कर्मचारी साथियों के असीम विश्वास, प्रेम और समर्थन का प्रतीक बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष राकेश सिलावट, महासचिव कमल जायसवाल, सहसचिव प्रकाशचंद्र सूर्य एवं महेश श्रीवास तथा कोषाध्यक्ष राम मनोरथ बैगा शामिल रहे। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में नितेश सिरसाठ, अजय सिंह मुजाल्दा, उन्मेश भालेराव, कमलेश हार्डिया, सूरज कुशगोतिया, कमलसेन अहिरवार, संतोषसिंह रघुवंशी, सुरेश गुहे, महेन्द्र श्रीवास्तव, दुर्गेश जोशी और दीपक मेहता का भी सम्मान किया गया। इस दौरान चेतन कोठावले की भी गरिमामय उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के पश्चात सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय के संयोजक सुनील सरदार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रभारी हुकुमचंद जादम सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव यादव काका की अगुवाई में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी ने संविधान के मूल्यों, सामाजिक समता, न्याय और समानता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों के आपसी विश्वास और एकजुटता से होती है। चैनसिंह यादव का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व पर निरंतर विश्वास जताया है। नई कार्यकारिणी से विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की उम्मीद जताई गई। समारोह में सामाजिक समरसता, शिक्षा, संविधान के मूल्यों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *