नई दिल्ली। लगातार हो रहे जंतर मंतर पर विरोध के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। आपको बता दें कि NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जिस तरह से देशभर में विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। इस्तीफा देने का ऐलान धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर किया और इसमें इस्तीफा देने की वजह भी बताई। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद खुद को सिर्फ सांसद भी सोशल मीडिया पर दर्शाया है।