। रायपुर। ED रायपुर ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम (बीज निगम) के माध्यम से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) निधि के गबन के मामले में लगभग 31.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। साथ ही, सतपाल सिंह चाबड़ा, मंदीप चावला एवं 15 अन्य आरोपियों के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय, रायपुर के समक्ष पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल की है।छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (DMF) निधि के कथित गबन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के रायपुर आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत करीब 31.70 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। इसके साथ ही 17 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय, रायपुर में पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की गई है। आरोपियों में सतपाल सिंह चाबड़ा, मंदीप चावला समेत 15 अन्य लोग शामिल हैं।
ईडी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया गया था। वहीं, 30 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय (PMLA), रायपुर के समक्ष पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल की गई। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम (बीज निगम) के माध्यम से DMF निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़ी जांच के तहत की गई है।