रायपुर में एक बार फिर ED की बड़ी कार्यवाही, एग्रीकल्चर से जुड़े व्यापारियों के यहां जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में ईडी की टीमें एक साथ सक्रिय हैं और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर के पवन पोद्दार के यहां छापे मारी की गई है। पवन एग्रीकल्चर से जुड़े सामान की विक्रेता बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई मुख्य रूप से एग्रीकल्चर से जुड़े कारोबारियों के परिसरों पर की जा रही है। रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में भी एक कारोबारी के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *