इंदौर। कभी कांग्रेस में तेजतर्रार नेताओं में गिने जाने वाले राकेश सिंह यादव ने पार्टी को अलविदा कह दिया। लंबे समय तक श्री यादव कांग्रेस के लिए जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर लड़ते रहे , लेकिन लगातार उपेक्षा के कारण उन्होंने खुद को अलग कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बड़े पिछड़े वर्ग के नेता के तौर पर राकेश सिंह यादव की पहचान है। बीजेपी में जाने के बाद उन्हें मीडिया संवाद करने वाली भूमिका में ही रखा गया है। फोटो- भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया विभाग के नवीन सदस्य राकेश सिंह यादव व इंदौर क़े पदाधिकारियों के साथ ।