रायपुर। लंबे समय से चल रही नेताप्रतिपक्ष को लेकर चर्चा पर सीधे दिल्ली से विराम लगते हुए सबसे वरिष्ठ और अनुभवी कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस आशय की सूचना आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री के.सी. वेणु गोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुई। गौर हो कि 2018 में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब डॉ. महंत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व में डॉ. महंत अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री तथा इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे।
डॉ चरणदास महंत बनाए गए छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष

