इंदौर। शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं मुख्य प्रवक्ता भँवर शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोरोना वायरस के कारण हुवे लॉक डाउन के समय के बिजली बिल माफ करने की माँग की है।
श्री बाकलीवाल एवं भवँर शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना वाइरस के कारण लॉक डाउन है,ओर सभी लोगों की आमदनी नही के बराबर हो रही है। खासकर रोजन दारी मजदूरों की रोज हो रही आमदनी खत्म हो गई है,छोटे दूकान दारो का व्यापार बन्द है।हर तरफ हा हा कार मचा हुवा है। गरीब लोगो को तो दो समय की रोटी तक नसीब नही हो रही है।सब कुछ ठप हो चुका है। सरकार इस पर ध्यान देवे। ओर इस आपदा में हर प्रदेश वासियों की मदद करे।
काँग्रेस पार्टी की मांग है कि प्रदेश सरकार लॉक डाउन के समय का बिजली का बिल पूरी तरह से माफ करे, ओर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करें।
सीएम शिवराज सिंह से लॉक डाउन के समय बिजली बिल माफ किए जाने की मांग , शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने उठाया मामला

