नई दिल्ली/रायपुर । प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रही है। इसके चयन को लेकर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बेज ने वरिष्ठ नेताओं से लंबी बातचीत की। इस चयन चर्चा के दौरान Indian National Congress महासचिव K.C. Venugopal व Indian National Congress महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी Sachin Pilot मौजूद रहे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने संगठन_सृजन_अभियान के तहत इस बार कार्यकर्ताओं की रायशुमारी को महत्वपूर्ण मानते हुए अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम लिए हैं। प्रदेशभर में कई नामों के पैनल दिल्ली भेजे गए थे। पर्यवेक्षक इन नामों की चयन प्रक्रिया में शामिल रहे। पारदर्शिता से संगठन संचालन के लिए नाम सामने आए इस बात को लेकर भी दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी परफॉमेंस को लेकर भी बड़े नेताओं की बात हुई है ऐसी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पहली सूची में 20 से ज्यादा अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

