भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। गौर हो कि इससे कांग्रेस को नामांकन के अगले दिन ही बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आपको बता दें कि राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया गया। मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी थी। जिसमें तेलंगाना में लंबित मामले का उल्लेख नामांकन दस्तावेजों में नहीं किया गया।