बजट 2026 आंकड़ों की बाजीगरी और जनविरोधी नीतियों का दस्तावेज – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने केंद्रीय बजट 2026 को पूरी तरह से “दिशाहीन” और “जनविरोधी” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सत्ता को सुरक्षित रखने का एक माध्यम है, जिसमें देश के किसान, युवा और मध्यम वर्ग के भविष्य को दांव पर लगा दिया गया है।

डॉ. महंत ने बजट पर तीखी आलोचना करते हुए बिंदुवार कहा कि..

* किसानों के साथ वादाखिलाफी- बजट में MSP की कानूनी गारंटी पर चुप्पी साधना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए यह बजट अत्यंत निराशाजनक है।

* छत्तीसगढ़ की अनदेखी- केंद्र सरकार ने बजट में छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल और विकासशील राज्यों की विशेष मांगों को नजरअंदाज किया है। वित्तीय आवंटन में विपक्षी शासित राज्यों के साथ किया गया भेदभाव लोकतंत्र के लिए घातक है।

* रोजगार विहीन विकास, बजट में युवाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। सरकार केवल आंकड़ों का मायाजाल बुन रही है, जबकि धरातल पर बेरोजगारी का संकट गहराता जा रहा है।

* मनरेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट में कटौती या उन्हें कमजोर करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने जैसा है।

* इस बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट और प्रभावी ढांचा नहीं।

* महंगाई रसोई से लेकर बाजार तक, आम आदमी को राहत देने के लिए टैक्स या सब्सिडी में कोई प्रावधान नहीं।

* छत्तीसगढ़ की विशेष परियोजनाओं और रेल सुविधाओं की अनदेखी।

* मध्यम वर्ग, टैक्स स्लैब में उम्मीद के मुताबिक राहत न मिलना एक बड़ा विश्वासघात है।

* आगामी GDP और CPI के आंकड़े जल्द ही इस बजट की पोल खोल देंगे।

* यह बजट देश के संसाधनों को कुछ खास पूंजीपति मित्रों के हवाले करने की एक और कोशिश है। सरकार ने पुराने वादों को केवल नई पैकिंग में पेश किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, हम इस ‘भ्रम फैलाने वाले बजट’ के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी इस बजट का पुरजोर विरोध करती है और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *