रायपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी कमला बहन, ब्रम्हाकुमारी सरिता बहन अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी ने बांधी राखी

