रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने के विरोध में राजधानी में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जनआक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकली गई रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । 
रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, कमलेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 
27 अप्रैल तक चलेगा अभियान
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है। 20 अप्रैल को प्रदेशभर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा हुई। अब 23 और 24 अप्रैल को जन आक्रोश महिला सम्मेलन होगा। इसके बाद 26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
प्रदर्शन में भाजपा ने इसे महिला सशक्तिकरण से जुड़ा अहम कदम बताते हुए इसके विरोध को लेकर विपक्ष पर सवाल खड़े किए हैं। 