भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बजट सत्र से पूर्व दी शुभकामनाएं

इंदौर । भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बजट सत्र प्रस्तुत करने के पूर्व दही खिलाकर शुभकामनाएं दीं । इस दौरान उनके साथ कई नेताओं की मौजूगी रही। विजन 2050 की दूरदर्शी सोच के साथ प्रस्तुत होने वाला यह बजट इंदौर के विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था, सुदृढ़ नागरिक सुविधाएं, स्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा सुव्यवस्थित शहरी विस्तार के माध्यम से आने वाले 25 वर्षों के लिए यह बजट इंदौर को और अधिक सशक्त, सक्षम और आदर्श शहर बनाने की मजबूत आधारशिला रखेगा। उक्त जानकारी एड. नितिन शर्मा
सह मीडिया प्रभारी भाजपा इंदौर महानगर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *