रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास पर एक हाई लेवल मीटिंग ले रहे हैं। चर्चा है कि इसमें सारे मंत्रियों के साथ ही संगठन के कुछ बड़े नेताओं को भी बुलाया गया है। अचानक हो रही इस बड़ी बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि मंत्रियों के विभागों को लेकर भी इस बैठक में बात की जा सकती है।