पैगंबर-ए-इस्लाम के आदर्शों पर अमल का संदेश, मदीना में तबर्रुक जानमाज़ का वितरण

पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व ﷺ के यौम-ए-पैदाइश 12 रब्बी उल अव्वल ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर संस्था सर्वधर्म संघ की ओर से मक्का-मदीना में तबर्रुक तकसीम किया गया।

संस्था के अध्यक्ष मंजूर बैग ने बताया कि इस पवित्र अवसर पर मक्का-मदीना में दुनिया के विभिन्न देशों से आए जायरीन इबादत कर रहे हैं। इसी क्रम में यौम ए पैदाइश सादगी के साथ मना कर जानमाज़, तस्बीह, खजूर और चॉकलेट सहित तबर्रुक आम लोगों में वितरित किए गए।

मंजूर बैग ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं इंसानियत, भाईचारे, अमन और आपसी सद्भाव का संदेश देती हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही इस मुबारक मौके का सच्चा संदेश है।

तबर्रुक का वितरण मस्जिद-ए-नबवी के आसपास किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग, टूर संचालक साहिल मेहर, शकील खान नौशाद पटेल डॉ ए क ख़ान उस्मान पटेल आरिस अंसारी सहित टूर के अन्य साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अमन, भाईचारे और देश-दुनिया में खुशहाली की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *