जशपुर। जशपुर जिले के नारायणपुर में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर असत्य निकली है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर क्षेत्र में धुआं उठने की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचकर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने निरीक्षण किया। यहां प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य मौजूद नहीं मिले। पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम निगरानी रखे हुए है।