अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना पड़ेगा। इधर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है। आपको बता दें कि रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *