सुकमा में 26 लाख के बड़े ईनामी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार यहां 26 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और जगरगुंडा एरिया कमेटी की आधा दर्जन महिला नक्सलियों समेत 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ये सभी कई नक्सली वारदातों में शामिल थे। आपको बता दें कि लगातार नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में अभियान चलाया जा रहा है। जो समर्पण करना चाहते हैं उनके लिए राज्य सरकार ने आत्मसमर्पण नीति बनाई है जिससे वह आम लोगों की तरह जीवन यापन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *