कुख्यात नक्सली बसव राजू के 15 नाम, 70 की उम्र में मुठभेड़ में ढेर !

  बस्तर। अबूझमाड़ में अब तक कि सबसे बड़ी मुठभेड़ में बड़ी सफलता की खबर सामने आ रही है। बड़ी बात ये सामने आ रही है कि इसमें सुरक्षा बलों ने एक कुख्यात नक्सली एक करोड़ के ईनामी बसव राजू को भी मारे जाने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि बसव राजू ने अपने अलग से 15 नाम रखे हुए थे। वो इन 15 नामों से भी जाना जाता था। जानकारी आ रही है कि उसकी उम्र 70 साल की हो गई है। इधर जानकारी आ रही है कि अबूझमाड़ के बटेर के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में बड़े लीडर नक्सलियों के समेत 30 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *