…जब राहुल गांधी ने अभय दुबे को बोला ’थैंक्यू अभय’

इंदौर। बिहार की राजनीति में लगातार वोट अधिकार यात्रा को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी सक्रिय हैं। इस वोट अधिकार यात्रा के पीछे एक चेहरा वो भी है जिसने इंदौर की छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं। बिहार चुनाव में मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभय दुबे को राहुल गांधी ने थैंक्यू बोला है। और ये धन्यवाद उन्हें उस यात्रा में खास भूमिका के लिए बोला गया है जो उन्होंने बिहार में निभाई है। इसके पहले श्री दुबे कांग्रेस की संविधान संशोधन कमेटी में भी अपना रोल निभा चुके हैं। तर्क सहित अपनी बात रखने वाले अभय दुबे लगातार चुनावों में मीडिया विभाग संभालते रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और अब बिहार में कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *